छड़ चुंबक और धारावाही परिनालिका की तुलना कीजिए

छड़ चुंबक और धारावाही परिनालिका की तुलना कीजिए

 प्रश्न01:- छड़ चुंबक और धारावाही परिनालिका की तुलना कीजिए

उत्तर - छड़ चुंबक और धारावाही परिनालिका की तुलना निम्न  प्रकार से है



छड़ चुंबक और धारावाही परिनालिका की समानताएं :-


  छड़ चुंबक

  धारावाही परिनालिका(विद्युत चुंबक)

यह चुंबकीय पदार्थों को अपनी ओर आकर्षित करता है

यह भी चुंबकीय पदार्थों को अपनी ओर आकर्षित करता है

स्वतंत्रता पूर्वक लटकाने पर उत्तर दक्षिण दिशा में ठहरता है

इसे भी स्वतंत्रता पूर्वक लटकाने पर यह भी उत्तर दक्षिण दिशा में ठहरता है

दंड चुंबक में दो ध्रुव होते हैं उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव

धारावाही परिनालिका में भी  दो ध्रुव होते हैं उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव

दंड चुंबक के सजातीय ध्रुवो में प्रतिकर्षण तथा विजातीय ध्रुवो में आकर्षण होता है

इसके भी सजातीय ध्रुवों में प्रतिकर्षण तथा विजातीय ध्रुवों में आकर्षण होता है

यह प्रेरण की क्रिया प्रदर्शित करता है

यह भी प्रेरण की क्रिया दर्शाता है



छड़ चुंबक और धारावाही परिनालिका में असमानताएं निम्न है



  छड़ चुंबक

धारावाही परिनालिका

दंड चुंबक के सिरों पर चुंबकत्व अधिकतम तथा मध्यम में चुंबकत्व न्यूनतम होता है

परिनालिका के अंदर प्रत्येक बिंदु पर चुंबकत्व एक समान होता है केवल सिरों के पास थोड़ा सा कम होता है

इसका चुंबकत्व स्थाई होता है

इसका चुंबकत्व प्रवाहित धारा के मान पर निर्वाह निर्भर करता है धारा का मान बढ़ने पर चुंबकत्व का मान भी बढ़ जाता है तथा धारा का मान कम होने पर चुंबकत्व का मान कम हो जाता है

इसके सिरो की ध्रुवता नियत रहती है

इसके सिरो की धुवता धारा प्रवाह की दिशा पर निर्भर करती है


प्रश्न02:- विद्युत चुंबक और स्थाई चुंबक किसे कहते हैं इस में अंतर स्पष्ट कीजिए


उत्तर- विद्युत चुंबक (electro magnets):- विद्युत चुंबक उन चुम्बको को को कहते हैं जिन्हें बनाने के लिए नरम लोहे की छड़ या घोड़े की नाल के आकार का नरम लोहा  लिया जाता है इनके द्वारा विद्युत घंटी लाउड स्पीकर डायग्राम मोटर ब्रेक  आदि बनाए जाते हैं 

 


स्थाई चुंबक(permanent magnet)-

स्थाई चुंबक उन चुंबको को कहते हैं जो कमरे के ताप पर अपने लोहे चुंबकीय गुण को धीरे काल के लिए बनाए जाते हैं

यह चुंबक विभिन्न प्रकार की मिश्र धातुओं जैसे - कोबाल्ट टंगस्टन कार्बन आयरन एलुमिनियम आदि के द्वारा बनाए जाते हैं 


विद्युत चुंबक और स्थाई चुंबक में अंतर (difference between electromagnet and permanent magnet)-



    विद्युत चुंबक

  स्थाई चुंबक

इसे आसानी से वि चुंबकित किया जा सकता है

इसे आसानी से वि चुंबकीय नहीं किया जा सकता है

इसकी चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता को आसानी से बदला जा सकता है

इसकी चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता नियत रहती है इसे बदला नहीं जा सकता है

इसकी ध्रुवता बदली जा सकती है

इसकी ध्रुवता नियत रहती है


प्रश्न03:-  5cm लंबाई की छड़ चुंबक के केंद्र से 50cm की दूरी पर स्थित बिंदु पर विषुवतीय तथा अक्षीय स्थिति  में चुंबकीय क्षेत्र का परिकलन कीजिए यदि छड़ चुंबक का चुंबकीय आघूर्ण 0.40Am² है

उत्तर -


दिया है 

       r= 50cm  या 0.5m.         m= 0.40 Am²


विषुवतीय निरक्षीय स्थिति में चुंबकीय क्षेत्र -

B निरक्षीय = 

  = म्यू०/4π. m/r³ 

  = 10-× 0.40/(0.50)³

  = 0.4 / 0.125 ×10-7

  = 3.7×10-7 टेस्ला


B अक्षीय = 

  = म्यू०/4π. 2m/r³ 

  = 10-× 2 x 0.40/(0.50)³

  = 0.8 / 0.125 ×10-7

  = 6.4 ×10-7 टेस्ला



Post a Comment

Previous Post Next Post

Mini

Ad Space